Sample Page

उत्तराखण्ड

केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455 करोड़ 60 लाख रुपए, मुख्यमंत्री धामी ने जताया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार

देहरादून: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के केंद्रीय अंश के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 455 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि अग्रिम तौर पर जारी की है। उक्त धनराशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री […]

उत्तराखण्ड

केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री से मिले सीएम धामी, कई मुद्दों पर हुई बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई सम्पर्क में सुधार और पर्यटन को नई गति देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य को विमानन क्षेत्र में मिले सहयोग के लिए […]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मिलावटी कुट्टू आटा बेचने वालों पर शिकंजा, नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए अलर्ट मोड पर एफ़डीए, SOP जारी

देहरादून: नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ़डीए) अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की ओर से प्रदेशभर में कुट्टू के आटे की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित […]

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन सर्वे में जनता की पहली पसंद सीएम धामी, टाइम्स ग्रुप ने सोशल मीडिया साइट “एक्स” और व्हाट्सएप कम्युनिटी में कराया सर्वे

आपदा प्रभावित राज्यों में सीएम धामी ने किया सबसे अच्छा काम उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सीएम के बीच हुआ था सर्वे देहरादून: देश के आपदा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज पर आयोजित टाइम्स ग्रुप के सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। देश […]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों और आपदा राहत में सहयोग का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान, भरत चौधरी, संजय डोभाल, अनिल नौटियाल, प्रीतम पंवार और अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न विकासपरक मांगों और स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने […]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने 100 करोड़ की इन योजनाओं को दी मंजूरी..

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं में सड़क चौड़ीकरण, आंतरिक मार्गों का सुदृढ़ीकरण, कारागारों में नई बैरकों का निर्माण, आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण और पेयजल कार्यक्रम शामिल हैं। यह कदम राज्य के बुनियादी […]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने भेंट की

देहरादून : मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। मानसून अवधि में राज्य को अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बाढ और जल भराव की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को मिलकर पूर्वानुमान […]

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, निगम और उपक्रमों के लिए 11% महंगाई भत्ता बढ़ाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार एक बार फिर कर्मचारी हितैषी नीतियों के लिए सुर्ख़ियों में है। कर्मचारियों के हित में लगातार संवेदनशील रहते हुए राज्य सरकार ने निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों व स्वायतशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का शासनादेश जारी किया है। इस निर्णय से राज्य […]

उत्तराखण्ड

पीएम मोदी 11 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड का दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पहले वाराणसी पहुंचेंगे, जहां सुबह लगभग 11:30 बजे मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। डॉ. रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इसके पश्चात प्रधानमंत्री उत्तराखंड के देहरादून पहुंचेंगे। शाम […]

उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय, इन 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगी मुहर..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट प्रमुख निर्णय: पशुपालन विभागपशुपालन विभाग द्वारा 9 पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग के कुक्कुट पालकों के लिए कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना लागू जाएगी। इस […]

Share