गोपेश्वर: चमोली जिले में बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यवस्त होने लगा है। जहां बदरीनाथ हाईवे शनिवार रात्रि से रविवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक बाधित रहा। वहीं जिले में 20 ग्रामीण सड़कें बाधित हो गई हैं। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की ओर से सड़कों को सुचारु करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। वहीं गैरसैंण ब्लाॅक के गैरसैंण व रणचैडा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के चलते इन क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जबकि नारायणबगड ब्लाॅक के सणकोट क्षेत्र में 11 केवी की विद्युत लाइन में फाॅल्ट आने से 20 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ऊर्जा निगम की ओर से यहां विद्युत लाइन के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है।
Related Articles
नदी में फंसी बस, यात्रियों में मची चीखपुकार
हरिद्वार। हरिद्वार में चिड़ियापुर के पास आज नेपालगंज से रही नेपाल भारत मैत्री सेवा बस कोटावाली नदी को पार करते हुए फंस गई। इस दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से यात्रियों में चीख पुकार मच गयी और लोग बचाने के लिए चिल्लाने लगे। किसी ने बस फंसने की सूचना एसडीआरएफ की दी। कोटावाली […]
मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की
हरिद्वार: हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री […]
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत, सीएम ने दीं सुगम, सुरक्षित कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ओम पुल घाट निकट डामकोठी, हरिद्वार में विभिन्न प्रदेशों से आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोने के साथ माल्यार्पण, शॉल तथा गंगाजली भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा […]




