देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान का संचालन कर रहे कर्मचारियों से टीकाकरण की स्थिति और कार्यों की जानकारी ली। साथ उन्होंने कर्मचारियों का उत्सावर्द्धन कर अभियान के सुचारु संचालन की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचे लोगों से भी फीडबैक लिया। बता दें स्वास्थ्य विभाग की ओर से सचिवालय में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।
Related Articles
सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, प्रदेश में 23 खेल अकादमिययों की जल्द स्थापना: सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा ’’सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है। उत्तराखंड में खेल […]
सीएम धामी ने ली उच्च स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश – इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए करारों को तेजी से धरातल पर उतारा जाए
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। उत्तराखण्ड को गुड गवर्नेंस मॉडल राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के […]
38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार की नई पहल
देहरादून: उत्तराखण्ड को अपने रजत जयंती वर्ष में 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहे हैं। आगामी राष्ट्रीय खेल से युवाओं को जोड़ने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियां शुरू की गई हैं। इन खेलों को लेकर जागरूकता फैलाने […]




