चमोली: हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित सेवा ही सम्मान सप्ताह के तहत स्वयं सेवकों ने दशोली ब्लॉक के मेड ठेली व पलेठी के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें और वितरित की। बता दें, हंस फाउंडेशन की ओर से संस्थाध्यक्ष भोले महाराज के जन्म सप्ताह को लेकर सेवा ही सम्मान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री के साथ ही स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की जा रही है। बुधवार को संस्था के स्वयं सेवियों ने मेड ठेली व पलेठी के 60 छात्र- छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें व अध्ययन सामग्री दी गई। जबकि सोबन सिंह और थान सिंह को तिरपाल दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र रावत (अंशु), लक्ष्मण सिंह राणा, मनोज बिष्ट, सोहन सिंह, पूजा, मुकेश रावत, धीरज सिंह, हरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, यशवन्त सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
पुलिस ने 48 घन्टे में किया मोटर साइकिल चोरी का खुलासा
श्रीनगर : नगर क्षेत्र में हुई मोटर साइकिल चोरी के मामले का पौड़ी पुलिस ने 48 घन्टे में खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मोटर साइकिल सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 13 जून को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग श्रीनगर निवासी नरेंद्र रावत ने थाना […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए पूज्य संत-महात्माओं का अभिनंदन किया तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा, संस्कार एवं समाज जागरण के कार्यों की सराहना की। (function(w,q){w[q]=w[q]||[];w[q].push([“_mgc.load”])})(window,”_mgq”); मुख्यमंत्री ने कहा कि मद्भागवत कथा केवल धार्मिक […]
शालीनता से सुनें लोगों की समस्याएं: धामी
मुख्यमंत्री ने किया आई.टी.डी.ए का औचक निरीक्षण सीएम हेल्प लाईन 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्प लाईन 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का भी मुख्यमंत्री ने किया […]



