गोपेश्वर : हेलंग प्रकरण को लेकर वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से मामले की जांच कर महिला से बदसलूकी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इससे पूर्व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने बुधवार को हेलंग गांव पहुंचकर पीड़ित मंदोदरी देवी सहित अन्य से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। प्रदर्शन के दौरान बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, योगेंद्र सिंह, अरविंद नेगी, ओम प्रकाश नेगी, ऊषा रावत, संदीप भंडारी, गजेंद्र राणा, अंजू देवी, नरेंद्र लाल भारती और हरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।
Related Articles
तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सीएम धामी, मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक […]
खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखे कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच
हरिद्वार: खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच देखे। इस मौके पर सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के साथ फोटो भी खींची। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से पूछा कि उन्हें कैसी सुविधा मिल रही है। गुरुवार को देहरादून से हल्द्वानी जाते समय करीब 1 घंटे के लिए […]
चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण की जाएं, अधिकारी यात्रा की व्यवस्थाओं का करें स्थलीय निरीक्षण – मुख्यमंत्री
देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। यात्रा के दृष्टिगत सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्राकाल के दौरान यातायात प्रबंधन और यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। […]