जोशीमठ : कोतवाली जोशीमठ ने नगर क्षेत्र के औली में एक गोदाम से 22 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के जनकपुरी वेस्ट सागरपुर सिटी थाना जनकपुरी निवासी उमेश कुमार पुत्र काली चरण जोशीमठ में सेना के निर्माण कार्य करता है। जिसके लिये उसके द्वारा औली में गोदाम किराये पर लिया गया है। बताया गया कि मुखबिर ने पुलिस को औली में बनाये गये गोदाम में अवैध शराब होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम व सीएमपी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर गोदाम से अवैध शराब बरामद कर कब्जे में ली गई। वहीं अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
Related Articles
हालात का जायजा लेने सचिव आपदा प्रबंधन दूसरे दिन भी पहुंचे कंट्रोल रूम
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को भी यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर मानसून के दृष्टिगत सभी जिलों में हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नदियों के जलस्तर, अवरुद्ध सड़क मार्गों तथा राज्य में हो रही बारिश को लेकर जानकारी ली। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश […]
चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
हर्षिल में स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों से संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक उत्तरकाशी/देहरादून : प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गंगोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने हर्षिल में चिकित्सा […]
धामी सरकार के तीन साल में बनाई गईं 1481 किमी लंबी ग्रामीण सड़क, 519 नई सड़कों और 195 सेतुओं का किया गया निर्माण
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल बेमिसाल के दौरान पीएमजीएसवाई में उत्तराखण्ड में कुल 1481 किमी लंबाई युक्त 519 सड़कों का निर्माण किया गया, जिस कारण 250 सौ से अधिक आबादी वाले 35 नए गांवों तक सड़क पहुंच पाई। धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में जहां योजना के तहत कुल 1481 […]




