गौचर (प्रदीप लखेड़ा) : जिले के गांव बमोथ में बीती रात हुई भारी बारिश के चलते पेड़ के गिरने से गौरव पुरोहित का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी सूचना मकान मालिक गौरव पुरोहित द्वारा ग्राम प्रधान व राजस्व उप निरीक्षक बमोथ को दी गई है। मकान मालिक गौरव पुरोहित ने बताया कि बीती रात को हुई मूसलाधार वर्षा से उनकी मकान के ऊपर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिससे उनके आवासीय मकान को भारी क्षति हुई है। उन्होंने प्रशासन से मौका मुआयना कर क्षतिपूर्ति किये जाने की मांग की है।
Related Articles
अतिवृष्टि को लेकर सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक, 2 दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। […]
मुख्य सचिव ने रजत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रदेशभर में किया जाए। बैठक के दौरान 01 नवम्बर से […]
एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रत्येक खिलाड़ी को नकद पुरस्कार, उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित एसजीआरआर पीजी काॅलेज की क्रिकेट टीम ने दर्ज की दोहरी खिताबी जीत देहरादून। जिला क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून की ओर से आयोजित मोनाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एसजीआरआर पीजी काॅलेज […]




