थराली : तहसील प्रशासन ने अवैध रुप से उप खनिज का परिवहन करने पर तीन वाहनों को सीज कर दिया है। तहसीलदार थराली प्रदीप नेगी ने बताया कि उन्हें तहसील के नंदकेसरी व चेपड़ों क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिस पर छापेमारी के दौरान क्षेत्र में बिना वांछित दस्तावेजों के उप खनिज का परिवहन करते हुए 1 डम्फर और 2 पिक्प वाहनों के विरुद्ध सीज करने की कार्रवाई की गई है। कहा कि तहसील प्रशासन की ओर से ओवरलोडिंग को लेकर भी सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं भविष्य में भी अवैध खनन व ओवरलोडिंग की चैकिंग का अभियान जारी रखा जाएगा।
Related Articles
लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग से लम्बे समय से गायब एवं अन्य प्रदेशों में तैनात शिक्षकों को चिन्हित कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर सूची तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही शारीरिक एवं […]
जोशीमठ में घटा पानी का डिस्चार्ज, दरारों वाले भवनों की संख्या में भी बढ़ोतरी नहीं
जोशीमठ में पानी के डिस्चार्ज घटकर 171 एलपीएम हुआ जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.36 करोड़ रूपये की धनराशि 224 प्रभावित भू स्वामियों को वितरित की गई प्रभावित 95 किरायेदारों को 47.50 लाख रुपए की धनराशि तत्काल राहत के तौर पर वितरित की गई जोशीमठ में उद्यान विभाग की भूमि पर मॉडल प्री […]
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शांति भंग, बलवा, मानहानि, रंगदानी मांगने पर मुकदमा दर्ज; परीक्षा में बाधा डालने पर 30 छात्रों पर अभियोग पंजीकृत
माननीय न्यायालय सिविल जज (सी.डि.) ने निषेधाज्ञा आदेश किया पारित विश्वविद्यालय परिसर में नहीं कर सकते धरना प्रदर्शन एसजीआरआर पीजी काॅलेज के अनुशासन प्रोक्टोरियल बोर्ड ने शुरू की आंतरिक जाॅच, दोषियों पर होगी कार्रवाई एसजीआरआर विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल ने यूनिवर्सिटी के साथ खड़े होकर एकजुटता दिखाई देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अनैतिक […]




