गौचर (प्रदीप लखेड़ा): विश्व हिन्दू परिषद् की जिला कर्णप्रयाग के कार्यालय का बुधवार को मातृशक्ति प्रदेश संयोजिका बीना भंडारी ने विधिवत उद्घाटन कर दिया है। कर्णप्रयाग में कार्यालय का उद्घाटन करते हुये बीना भंडारी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि हिन्दुओं को संगठित होने की अत्यंत आवश्यकता है। जिस प्रकार से जिहादियों द्वारा हिन्दुओं के साथ गल्ला रेतकर हत्या की गई है। उसे देखते हुऐ हमें भी संगठित होना होगा। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांतीय उपाध्यक्ष चिन्तामणी सेमवाल, कर्णप्रयाग जिला के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह लूथरा, जिला महामंत्री सतीश सेमवाल, विहिप के नगर अध्यक्ष भगवती प्रसाद खंडूड़ी, विहिप कर्णप्रयाग के नगर अध्यक्ष नरेश डिमरी, महामंत्री सलिल डिमरी के साथ ही बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Related Articles
सेवा ही सम्मान के तहत हंस फाउंडेशन ने वितरित की पाठ्य पुस्तकें
चमोली: हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित सेवा ही सम्मान सप्ताह के तहत स्वयं सेवकों ने दशोली ब्लॉक के मेड ठेली व पलेठी के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें और वितरित की। बता दें, हंस फाउंडेशन की ओर से संस्थाध्यक्ष भोले महाराज के जन्म सप्ताह को लेकर सेवा ही सम्मान कार्यक्रम संचालित किया जा […]
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अमृत सरोवरों का निर्माण समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने मंगलवार को सचिवालय में अमृत सरोवर योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे सरोवरों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे सम्बन्धित सभी कार्यों की लगातार समीक्षा करते हुए […]
सीएम धामी ने किया 72वां राजकीय गौचर मेले का शुभारंभ, 4.93 करोड़ लागत से नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण
देहरादून। गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गौचर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली में 4.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पोखरी में रानौ-सिमखोली मोटर मार्ग, काफलपानी […]


