चमोली : निजमुला गांव की एक महिला की घास काटते हुए खाई में गिरने से मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार, निजमुला गांव की 45 वर्षीय देवेश्वरी देवी सोमवार को सुबह अकेले ही जंगल में घास लेने गयी थी। जंगल में घास काटने के दौरान अचानक पांव फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। शाम को गांव की एक महिला दूध लेने देवेश्वरी के घर गई, तो घर पर ताला लगा था। ग्रामीण उसकी ढूंढखोज में जंगल में गए। रात करीब ग्यारह बजे खाई में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, महिला की पांव फिसलने से मौत हुई है। ग्रामीणों नेे बताया की देवेश्वरी घर में अकेले रहती थी। उसके पति की मौत पूर्व में हो हो चुकी थी। जबकि उसके दो बेटे हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
Related Articles
हादसा: आग लगने से तीन मकान जल कर राख
Posted on Author admin
संवाददाता मोरी, 02 नवंबर। विकासखंड मोरी के अडोर पट्टी के सिरंगा गांव में मंगलवार देर रात को अचानक लगी आग से एक 3 मकान जल कर राख हो गया। मकानों में पांच परिवार रहते थे। हालांकि कोई जनहानि न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। घटना की सूचना पर राजस्व उपनिरक्षक […]
एसजीआरआरयू पोस्टर प्रतियोगिता में वीनस, रिया व ईशा अव्वल
Posted on Author admin
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माइक्रोबायोलाॅजिस्ट सोसाईटी, इंडिया के संयुक्त तत्वधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। 17 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय माइक्रोबायोलाॅजी दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से इस […]
गैरसैंण के पिंडवाली में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर, 45 लोगों ने रखी समस्या
Posted on Author admin
-सीडीओ ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण -विभागीय अधिकारियों को समयबद्धता से शिकायतों का निस्तारण के दिए निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लाक के सीमांत गांव पिंडवाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य विकास अधिकारी नदंन कुमार ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में ग्रामीणों की 45 समस्या और शिकायतों […]




