चमोली: जिले के गोदी गिंवाला गांव में छांछ बनाने के दौरान करंट फैलने सेएक महिला और उसकी 1 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी प्रवीन सिंह की पत्नी विद्या देवी (24) सुबह विद्युत चालित मशीन से छांछ बना रही थी। छांछ बनाने के दौरान मशीन पर करंट फैलने से विद्या और उसकी 1 वर्षीय बालिका अदिति की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्या के मायके वालों को दे दी है। वहीं घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।
Related Articles
CM धामी ने केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरषोत्तम रूपाला से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखंड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशुचिकित्सा वाहन […]
सीएम धामी ने ऋषिकेश में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा – योग से हमे देश विदेश में मिली नई पहचान
ऋषिकेश/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित योग भरत घाट में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड देश की सांस्कृतिक राजधानी ही नहीं अपितु योग और वेलनेस का उत्कृष्ट केंद्र भी है। इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में योग व वेलनेस […]
कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया हरिद्वार/ऋषिकेश में कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार: चारधाम यात्रा 2025 और हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने जा रहे कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित घाटों, सड़कों, पुलों, निर्माण कार्यों और बुनियादी ढांचे की तैयारियों का जायज़ा लिया […]




