देहरादून: पुलिस जवनों की ग्रेड पे की समस्या के समाधान की मंशा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेड कांस्टेबल के पद और एडिशनल एसआई के रैंक सृजित करने के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जवानों को प्रोन्नति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। बता दें कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं। जबकि एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। ऐसे में पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेड कांस्टेबल के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सृजित पदों का ग्रेड पे 4200 होगा।
Related Articles
विशेषज्ञ चिकित्सकों की 65 साल में होगी सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह
कैबिनेट में शीघ्र लाया जायेगा प्रस्ताव, पृथक कैडर भी बनेगा देहरादून। सूबे में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी को देखते हुये सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति की अधिवर्षता आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर भी बनेगा। जिसका […]
जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर धामी कैबिनेट ने जताया पीएम का आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य मंत्रिमंडल द्वारा उत्तराखण्ड की जनता की ओर से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन व भव्य समापन के लिए आभार प्रकट किया गया है। विदित है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 में बाली में आयोजित जी-20 शिखर […]
जनपद प्रभारी खुद करें संवेदनशील बूथों का निरीक्षण: डीजीपी
संवाददाता देहरादून, 23 दिसंबर। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों परिक्षेत्र प्रभारियों समस्त जनपद प्रभारियों, एवं सेनानायकों के साथ पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक में डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक में जारी हुए निर्देश: समस्त […]




