पोखरी : विहीप व बजरंग दल की चमोली इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की पोखरी इकाई की नई कार्यकारणी का गठन कर सुभाष रावत को प्रखंड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि देवेंद्र पंत को संयोजक, शुभम राणा को विद्यार्थी प्रमुख, अंकित भंडारी व सुरवीर भंडारी को सह संयोजक व अंकित चैधरी को विद्यार्थी सह प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के विभाग मंत्री पवन राठौर ने की। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से जनपद में हिन्दुत्व की रक्षा के लिये चलाये जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर परिषद के जिला मंत्री प्रदीप फरस्वाण भी मौजूद थे।
Related Articles
धूमधाम से मनाया जाएगा कृष्ण कार्निवल
25 अगस्त को किया जायेगा भव्य आयोजन देहरादून। 25 अगस्त को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के लिए एक सम्मान समारोह सहित कई और आयोजन भी होंगे। उक्त जानकारी एक पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजक एवं शहर आयोजन रिया बहुगुणा नवदीप कौर एवं प्रिया गुलाटी ने दी। […]
शुभिका, अर्पित और नवीन कुमार ने किया राज्य का नाम रोशन
Regional Level Quiz Competition में 08 राज्यों को पछाड़ उत्तराखण्ड बना चैंपियन एचआईवी/एड्स को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को करना होगा जागरूक: डॉ. विनीता शाह उत्तराखंडी पारंपरिक तरीके से किया अतिथियों का स्वागत, पहाड़ी टोपी के साथ भेंट किया केदारनाथ का स्मृति चिन्ह देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, […]
बदरीनाथ हाईवे पर डम्पर खाई में गिरा, एक की मौत
चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ कूड़ा डंपिंग जोन के समीप एक डम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यहां डम्पर के खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गये हैं। जबकि डम्पर का मलबा अलकनंदा नदी में गिर गया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे डम्पर चालक बताया जा रहा है। पुलिस और […]



