चमोली: नंदानगर (घाट) में पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम की ओर से लांखी गांव निवासी जीतेंद्र लाल पुत्र चंद्री लाल के पास 25 लीटर शराब बरामद की गई। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। चैकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजलवांण ने कहा कि नशे के विरुद्ध लगातार क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।
Related Articles
पीएम मोदी ने फोन कर दी सीएम धामी को बधाई, प्रधानमंत्री ने श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद की गई व्यवस्थाओं की ली जानकारी
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलकयारा में 41 के 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर अपनी शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान श्रमिकों के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री से जाना कि सुरंग से निकालने के बाद श्रमिकों के स्वास्थ्य देखभाल, घर छोड़ने […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। श्रीदेव सुमन की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन महान स्वतंत्रता सेनानी, टिहरी जनक्रांति के नायक एवं देवभूमि के अमर सपूत तथा संघर्ष व बलिदान […]
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा […]




