चमोली: जिला सेवायोजना विभाग की ओर से गोपेश्वर स्थित विभागीय कार्यालय पर आगामी 20 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि 20 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में सिपैट में प्रशिक्षण के लिए सहायक मशीन ऑपरेटर पद हेतु साक्षात्कार व चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। बताया कि प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता आठवीं, दसवीं व आईटीआई पास होनी चाहिए। वहीं स्पेश इन्टरनेशनल की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनिज असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग) के लिये आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी रोजगार मेले के दौरान चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है। नियोक्ता द्वारा साक्षात्कार एवं चयन परीक्षा से पूर्ण विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Related Articles
मुख्यमंत्री धामी ने श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित जैन समाज सम्मेलन में किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित जैन समाज सम्मेलन में प्रतिभाग किया और जैन धर्म गुरुओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आचार्य सौरभ सागर मुनि जी महाराज का जीवन संयम, त्याग और अहिंसा के अद्वितीय आदर्शों का प्रतीक है। सौरभांचल तीर्थ और जीवन आशा अस्पताल उनके […]
अनुसूचित समाज ने भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का किया स्वागत
देहरादून : अनुसूचित समाज द्वारा किया गया भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का स्वागत एवं सौरभ थपलियाल मेयर प्रत्याशी भाजपा ने कहा की बस्तीवासी कांग्रेस के भ्रम जाल में ना आए, भाजपा ने अध्यादेश लाकर मलिन बस्ती वासियों को दिया संरक्षण। नगर निगम देहरादून के अंतर्गत आने वाली अनुसूचित जाति मलिन बस्तियों के प्रमुख एवं […]
राज्य को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने को लेकर सरकार गंभीर, डिफेंस प्रोडक्शन हब बनेगा उत्तराखंड – सीएम धामी
देहरादून: सीएम धामी ने उत्तराखंड को डिफेंस प्रोडक्शन हब के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं में टेक्नॉलजी के प्रति रूझान पैदा करने का प्रयास करने के साथ ही युवाओं को इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उत्तराखण्ड को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी […]




