चमोली: चमोली जिले में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से फूलों की घाटी ओर रुद्रनाथ की यात्रा मार्ग पर 16 व 17 सितम्बर को आवाजाही बंद करने के आदेश दिये गये हैं। प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद दोनों ही स्थानों की यात्रा को लेकर अग्रिम आदेश जारी किये जाएंगे।
Related Articles
मौसम की बेरुखी के चलते थमी केदारनाथ की यात्रा
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन की ओर से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक कि यात्रा रोक दी है। मौसम की बेरुखी के चलते घाटी में जँहा हेलीकाप्टर सेवा अग्रिम आदेशों तक बन्द की गई है। वंही गुरुवार को पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को […]
सीएम धामी की मेहनत लाई रंग, केंद्र से धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति; मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का किया आभार व्यक्त
देहरादून। केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है। पुल की स्वीकृति के लिए पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग […]
संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है: धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सब सरकार के अंग है तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने […]