चमोली: पीजी काॅलेज गोपेश्वर में बृहस्पतिवार को वल्र्ड डेमोक्रेसी डे मनाया गया। इस दौरान यहां विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोकतंत्र के अंतर्राष्ट्रीय दिवस विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कपिल सिंह ने प्रथम, प्रदीप सिंह ने द्वितीय, हरदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ मनोज उनियाल, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल कार्यक्रम संयोजक डॉ अखिलेश कुकरेती डॉ जेएस नेगी, डॉ एके सैनी, डॉ आरके यादव, डॉ सबज कुमार सैनी, डा वंदना लोहानी आदि मौजूद थे।
Related Articles
सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए जल्द की जाए विस्थापन की कार्यवाही – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया […]
आदि कैलाश में फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया
मुख्यमंत्री के निर्देशन में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, मुख्यमंत्री ने एजेंसियों को सराहा देहरादून। भूस्खलन के चलते अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। नारायण आश्रम में रुके यात्रियों का कल हेली […]
हरिद्वार पुलिस के खौफ से खानपुर मुठभेड़ के वांछित ने किया सरेंडर
हरिद्वार। थाना खानपुर क्षेत्र में लूट का आरोपी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। वांछित ने पुलिस के खौफ में आ कर मुजफ्फरनगर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी तालिब पुत्र महबूब निवासी ककराला थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश जिस पर हत्या, लूट, डकैती, […]




