नई टिहरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सहित सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने टिहरी पंहुचे प्रदेश के वित्त, शहरी विकास और जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां गो बैक के नारे लगाकर विधानसभा में की गई नियुक्तियों का विरोध किया है। जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत मेें लेकर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, अल्पसंख्यक विभाग की कोऑर्डिनेटर आशा रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल, शुभम आदि मौजूद थे।
Related Articles
एसजीआरआरयू में बही गीत संगीत की सुरलहरी, एकल गायन में रोहन और समूह गायन में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ अव्वल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन गीत संगीत की सुरलहरियां गूंजी। छात्र-छात्राओं ने एकल एवम् समूह गायन से माहौल को सुरमई बना दिया। गीत संगीत का दौर देर शाम तक जारी रहा। मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरिम में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना […]
सीएम को मिली उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत
चम्पावत : विधानसभा उप चुनाव के सभी तेरह राउंड की मतगणना पूरी हुई। भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर धामी को 58258 व कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को 413 व निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी को 402 वोट मिले। 377 मतदाताओं ने नोट का बटन दबाया […]
चम्पावत उप चुनाव से भाजपा में खुशी की लहर
देहरादून/चमोली : चम्पावत में हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत से पहाड़ से मैदान तक भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जँहा मुख्यमंत्री के जीत के बाद बनबसा पहुंचने पर यँहा कार्यकर्ताओं ने फूलों वर्षा कर उनका स्वागत किया। वंही राज्य के सभी जिलों में उप चुनाव में जीत के बाद भाजपा […]


