चमोली: पुलिस विभाग की ओर से एक साझू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कर्णप्रयाग में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षक अर्चना नेगी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट के जरिए खाली हाथ स्वयं की रक्षा करने के गुर सिखाये। वहीं इस दौरान आयोजित गोष्ठी के दौरान महिला हेल्पलाइन प्रभारी मीता गुंसाई ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच बेड टच, मानव तस्करी व आपातकालीन नम्बर डायल-112 बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति व दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, की जानकारी दी।
Related Articles
UKPSC exam Calendar 2023: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी, जानिए कब- कब होंगी 32 भर्ती परीक्षाएं
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेण्डर जारी कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेण्डर जारी किया गया UKPSC exam Calendar 2023: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा आज दिनांक 27 दिसम्बर, 2022 को आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों […]
DM सोनिका ने सौंग नदी पर अवस्थित पुल का सुरक्षात्मक कार्य एवं नदी के बहाव का चैनलाईजेशन कार्यो का किया निरीक्षण
देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने सौंग नदी पर अवस्थित पुल का सुरक्षात्मक कार्य एवं नदी के बहाव हेतु चैनलाईजेशन कार्यो का अवलोकन किया। वर्षा के दृष्टिगत नदी में बढ रहे बहाव तथा चैनलाईजेशन कार्यों को लेकर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि नदी के बहाव पर निगरानी बनाए रखेंगे तथा किये […]
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण में मनायेंगे इगास बग्वाल
ग्रामीणों के साथ लोक पर्व मनाकर रिवर्स पलायन का देंगे संदेश चमोली में लेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की समीक्षा बैठक देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र के थलीसैण में इस बार इगास बग्वाल मनायेंगे। जिसके माध्यम से वह गांव छोड़कर शहरों में बस चुके लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने […]




