चमोली: गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर में सांसद निधि से निर्मित स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में डिजीटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिसके तहत शिक्षा के क्षेत्र में डिजीटल सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ रहा है। वर्तमान में विद्य़ालयों कम्प्यूटर शिक्षा के साथ ही स्मार्ट क्लास को लेकर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बहेतरी के लिये सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, विक्रम बर्त्वाल, विनोद कनवासी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, शांति प्रसाद भट्ट, गिरीश जोशी, यशवंत नेगी, दिनेश उनियाल, उमेश भट्ट आदि मौजूद थे।
Related Articles
सीएम ने मार्च 2024 तक 80 प्रतिशत शिकायतों के समाधान का दिया लक्ष्य
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के सम्बंध में समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का अधिक से अधिक समाधान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी 60 प्रतिशत शिकायतों का समाधान हो रहा है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि मार्च 2024 तक हम 80 प्रतिशत शिकायतों का […]
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में बदलाव की बयार, विरोध दरकिनार
देहरादून। साल 2020 में कोरोना नामक वैश्विकमहामारी ने पूरी दुनिया की गति अनायास रोक दी थी। उत्तराखंड भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ। पहले लॉकडाउन और उसके बाद महामारी से जूझने के लिए अमल में लाई गई उपायों की लंबी श्रृंखला ने चारधाम यात्रा को लगभग ठप्प कर दिया था। इससे श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति […]
विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिली राहत, कम्युनिटी मेडिसिन एवं ऑर्थोपेडिक्स व एनेस्थिसियोलॉजी में नियुक्त हुई नई फैकल्टी
देहरादून: प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की लगातार नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में तीन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को राज्य सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। कम्युनिटी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स व एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में नई फैकल्टी मिलने से जहां मेडिकल कॉलेज […]




