उत्तराखण्ड

विकसित भारत की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचायेगी चित्र प्रदर्शनी: नयाल

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी प्रेमनगर देहरादून में 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह चित्र प्रदर्शनी विभिन्न राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर आधारित होगी। जिनमें राष्ट्रीय महिला दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, रोजगार, शिक्षा, एक भारत श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत, कौशल विकास तथा विकसित भारत गारंटी आजीविका मिशन प्रमुख हैं।

इस तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र भी सहभागिता करेंगे।  कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य रचनात्मक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।

इस संबंध में केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्यक्रम प्रभारी एन.एस. नयाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य, विषय-वस्तु एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, देहरादून द्वारा यह तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी न केवल सूचना एवं जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण, विज्ञान, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास एवं विकसित भारत की परिकल्पना को जन-जन तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पत्रकार वार्ता में विभाग की ओर से प्रशासनिक अधिकारी धर्मपाल, गोपेश सिंह, आनंद सिंह, हेमंत कुमार,रतन सिंह,आजाद सिंह राणा सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share