उत्तराखण्ड

चम्पावत उप चुनाव से भाजपा में खुशी की लहर

देहरादून/चमोली : चम्पावत में हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत से पहाड़ से मैदान तक भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जँहा मुख्यमंत्री के जीत के बाद बनबसा पहुंचने पर यँहा कार्यकर्ताओं ने फूलों वर्षा कर उनका स्वागत किया। वंही राज्य के सभी जिलों में उप चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी व पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने भी मुख्यमंत्री को जीत की बधाई दी है।

चमोली के जिला मुख्यालय के साथ ही कर्णप्रयाग, थराली सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और बाजारों में मिठाई बांटी। गोपेश्वर में इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, जिला प्रभारी विजय कपरुवांण, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, मोहन सिंह नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share