चमोली: जिले के डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में अध्ययनरत प्रियंका असवाल को शैक्षिक सत्र 2018-20 के लिये इतिहास विषय में स्नातकोत्तर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिये स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। प्रियंका को यह सम्मान आगामी 6 जुलाई को श्री देव सुमन विवि के देहरादून में आयोजित दिक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। प्रियंका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश प्रसाद, इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ वीआर अंन्थवाल, डॉ पूनम, डॉ स्वाति सुन्दरियाल व डा. रमेश चंद्र भट्ट ने खुशी व्यक्त की है।
Related Articles
सावधानी: लग गया नाईट कर्फ्यू
संवाददाता देहरादून, 27 दिसंबर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के देशभर में बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी और दिल्ली के बाद उत्तराखंड में भी नाईट कर्फ्यू के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी संशोधित एसओपी में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक Night curfew लागू रहेगा। […]
राहत: चारधाम यात्रा के लिए 6 अक्टूबर से बनेंगे नए ई-पास
देहरादून, 04 अक्टूबर। उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अनुसार 04 अक्टूबर को चारों धामों में यह रही तीर्थयात्रियों/ दर्शनार्थियों की संख्या (1) श्री बदरीनाथ धाम-784 (2) श्री केदारनाथ धाम-529 ( हेली यात्री सहित) (3) श्री गंगोत्री धाम- 300 (4) श्री यमुनोत्री धाम-384 कुल दर्शनार्थियों की संख्या – 1997 18 सितंबर से 4 अक्टूबर तक […]
चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण जरूरी : महाराज
देहरादून : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं […]



