चमोली : अलकनन्दा वन प्रभाग की ओर से थराली ब्लॉक के ग्राम सभा कांड़ई में वन महोत्सव के तहत पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान वन प्रभाग की ओर से यंहा गांव के माँ भगवती के नव निर्मित मन्दिर परिसर में सैकड़ों फलदार, चारापत्ती और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके वन अधिकारी धन सिंह बिष्ट, सरपंच हीरा सिंह परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता मेहरबान सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, रतन सिंह, जसपाल सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राजेंद्र बिष्ट आदि मौजद थे।
Related Articles
26 अगस्त से सिमली बेस अस्पताल में ओपीडी संचालन होगा शुरू
चमोली : राज्य के प्रभारी स्वास्थ्य सचिव व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डा. आर राजेश कुमार ने चमोली कर चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालयों को संसाधन सम्पन्न करने की बात कही। साथ ही उन्होंने 26 अगस्त से बेस चिकित्सालय, सिमली में ओपीडी शुरु करने की बात कही। प्रभारी सचिव ने […]
राजकाज: लोन के लिए अनावश्यक आपत्ति लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: धामी
15 दिसम्बर 2021 तक स्वरोजगार योजनाओं के तहत लोन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश संवाददाता देहरादून, 23 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन देने का लक्ष्य […]
महाराज ने कहा अग्निवीर भर्ती में मानकों की हो जांच
महाराज ने युवाओं की व्यवहारिक कठिनाईयों का लिया संज्ञान, रक्षा राज्य मंत्री से की वार्ता। देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए रक्षा राज्य […]


