चमोली: जिला प्रशासन की ओर से अब सड़क सुरक्षा में मदद करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में शिकार व्यक्तियों को सहायता प्रदान कर ससमय चिकित्सीय पहंुच उपलब्ध करने वाले मददगार व्यक्ति को पुरस्कृत करने की योजना बनाई गई है। जिसे लिये जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एप्रेजल समिति गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी को सदस्य तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। सदस्य सचिव उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वांछित प्रस्ताव समिति के सम्मुख रखेंगे।
Related Articles
सीएम धामी की मन्त्रीगणों से अपील – अपने जनपदों में बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएं
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। विदित है कि वर्तमान में राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के […]
सीएम धामी ने पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री तथा सीएम ने वीरांगनाओं को किया सम्मानित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा रविवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट गढ़ीकैंट देहरादून में आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिक संगठन के अधिकारियों एवं सैनिकों के साथ वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान […]
राष्ट्रीय खेल में भारत की पहली ‘गो ग्रीन’ पहल – 100% rPET बोतलों और मिशन ज़ीरो प्लास्टिक बॉटल वेस्ट की ऐतिहासिक शुरुआत
देहरादून: भारत में पहली बार, राष्ट्रीय खेल के इतिहास में ‘गो ग्रीन’ पहल के तहत एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। अब तक केवल ओलंपिक में अपनाई गई इस पहल को भारत के 38वें राष्ट्रीय खेल में लागू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य खेल आयोजनों को पर्यावरण-अनुकूल बनाना और प्लास्टिक कचरे को कम […]




