चमोली : बदरीनाथ धाम में लीलाढुंगी में पूजा अर्चना और भगवान नर-नारायण के नगर भ्रमण के साथ दो दिवसीय नर-नारायण जयंती समारोह संपन्न हो गया है। इस दौरान शोभा यात्रा बदरीनाथ मंदिर परिसर से होते हुए लीला ढुंगी और नंदा मंदिर बामणी सहित नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लीलाढुंगी पहुंचने पर यहां भगवान नर व नारायण की विषेश पूजा-अर्चना की गई। जिसके पश्चात मां नंदा से भेंट कर भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली नगर भ्रमण कर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के साथ समारोह संपन्न हो गया है। इस दौरान नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन उनियाल, अपर धर्माधिकारी, राधाकृष्ण थपलियाल, रविन्द्र भट्ट, राजेंद्र चैहान, कुलानंद पंत, दीपक सयाना, राजदेव मेहता और जीतेंद्र मेहता आदि मौजूद थे।मौजूद थे।
Related Articles
पहचान बदल-बदल कर महिलाओ को अपने जाल में फंसाने वाले नटवरलाल को “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देशों पर देवभूमि उत्तराखंड में अपनी पहचान छुपाकर लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड करने वालों के विरूद्ध ”आपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना […]
औली-जोशीमठ सड़क अब होगी चकाचक
चमोली : जोशीमठ-औली सड़क के अब सुधारीकरण की आस जग गई है। यहां औली को बाहरी दुनिया से जोड़ने वाली जोशीमठ-औली सड़क को शासन की ओर से रख-रखाव के लिये बीआरओ को हस्तांतरित कर दिया गया है। जिसके बाद यहां बीआरओ की ओर से जहां सड़क के रख-रखाव के लिये वित्तीय प्रस्ताव लोनिवि को भेजा […]
बेरोजगारों के प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी करने वाले 10 चिन्हित, वित्तीय पोषण देने वाला संदिग्ध खाता भी फ्रीज
देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा 9 फरवरी को आयोजित प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी करने वाले 10 युवकों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। पुलिस द्वारा उक्त घटना के फोटो, वीडियो और अन्य माध्यम से लगातार चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रख रही […]



