चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण मासिक बैठक में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पोखरी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग कर्णप्रयाग, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई लोनिवि कर्णप्रयाग, नगर पंचायत थराली, पोखरी व नंदप्रयाग के अधिशासी अधिकारी एवं जिला कार्यालय के राजस्व सहायक के उपस्थित न रहने पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेशों तक संबधित अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। इसके अतिरिक्त लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता द्वारा स्वयं बैठक में प्रतिभाग न करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जानी है। जिसमें जनपद स्तर की समस्याओं का निस्तारण किया जाना है। जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
Related Articles
अच्छी खबर: सरकार ने खोला पुलिस भर्ती का पिटारा
संवाददाता देहरादून, 28 दिसंबर। उत्तराखंड सरकार ने आखिरकार बेरोजगारों के लिए पुलिस भर्ती का पिटारा खोल ही दिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में 93 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज 02 भर्ती विज्ञापनों के द्वारा कुल 1614 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की […]
उत्तराखंड: कोविड-19 के नये दिशानिर्देश जारी, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आमजन से की यह अपील..
Uttarakhand News: डॉ० आर० राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से प्रदेश में सभी 13 जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुवल माध्यम से कोविड- 19 और उत्तराखण्ड स्वास्थ्य रोजगार सृजन कार्यक्रम की तैयारी के सम्बंध में समीक्षा की। समीक्षा में सर्वप्रथम 23 दिसम्बर 2022 को मुख्य सेवा सदन मुख्यमंत्री आवास […]
गौरव सैनिक सम्मान समारोह में सीएम धामी हुए शामिल, सैनिक परिवारों के लिए की कई घोषणाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित तराई बीज विकास निगम के मैदान में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व0 सूबेदार शेर सिंह धामी की पाँचवी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाऐं भी की जिसमें […]




