चमोली: संविदा एवं बेरोजगार स्टाॅफ नर्सेज महासंघ ने राज्य में नर्सिंग के 2621 पदों पर वर्षवार प्रक्रिया शुरु करने कार्य बहिष्कार कर धरना देकर विरोध जताया है। उन्होंने सरकार से दिसम्बर 2020 में जारी विज्ञप्ति के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की मांग की है। कहा कि महासंघ की ओर से मामले में कई बार शासन और जन प्रतिनिधियों से भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की मांग की गई है। लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई। जिसे देखते हुए महासंघ की प्रांतीय कार्यकारणी की ओर से बाध्य होकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार कर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों ने मांग पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस मौके पर गौतम हिन्दवाल, सोनम सजवांण, मनोरमा रावत, वन्दना नौटियाल, लीला वैष्णव, नेहा रावत, दियांशी चैहान और कविता भट्ट आदि मौजूद थे।
Related Articles
विद्यालयों में रहेगा अवकाश : आदेश देखें
चमोली : मौसम विभाग की ओर से जिले बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने 16 सितम्बर को जिले के शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केन्द्रोंं में अवकाश घोषित किया है। बता दे, मौसम विभाग की ओर से 16 सितम्बर को राज्य के अन्य जनपदों […]
13.10 करोड़ के भुगतान में प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग के मामले में सरकार का सख्त कदम, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मामले में सतर्कता विभाग से खुली जांच कराए जाने की दी स्वीकृति
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग के मामले में सख्त कदम उठाते हुए उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबंधित मामले की सतर्कता विभाग से खुली जांच कराए जाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पत्रावली पर भी अनुमोदन प्रदान कर दिया हैं। उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विगत वर्षों […]
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए 52 फैसले, जानिए सभी निर्णय..
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 52 निर्णय लिए गए -आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत जोशीमठ क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों / व्यक्तियों की भूमि तथा भवनों के मुआवजे तथा विस्थापन के सम्बन्ध में प्रस्तावित नीति को कैबिनेट ने किया अनुमोदित। -रेरा के […]



