Sample Page

उत्तराखण्ड

चौखुटिया की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में हुआ उच्चीकरण

देहरादून। जनपद अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। क्षेत्र के 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु यह कदम क्षेत्र की जनता के लिए मील का […]

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया सम्बोधित,उत्तराखंड की सराहना

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी के बीच माहौल में कई तरह की खुशियां घुली-मिली रहीं। सबसे खास, उत्तराखंड की स्थापना की रजत जयंती की खुशी थी। एक दिन पहले ही, क्रिकेट में बेटियों के विश्व विजेता बनने की खुशी का भी अलग असर था। इन स्थितियों […]

उत्तराखण्ड

इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स और इन्वेस्को ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम का गठन किया पूरा

देहरादून: इंडसइंड बैंक के प्रवर्तक इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (“आईआईएचएल”) और इन्वेस्को लिमिटेड (“इन्वेस्को”) ने आज घोषणा की कि उन्होंने अपने परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम (“जेवी”) का गठन पूरा कर लिया है। आईआईएचएल द्वारा सभी नियामक अनुमोदनों और समापन शर्तों के बाद इन्वेस्को एसेट मैनेजमेंट इंडिया (“आईएएमआई “) में 60% स्वामित्व हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया […]

उत्तराखण्ड

विधानसभा विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संदेश – “संविधान और विधि व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा राज्य”

देहरादून। विधानसभा के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जायज, विधिसम्मत और संवैधानिक बातों को सुना जाए। मुख्यमंत्री ने वर्ग विशेष को डराने के आरोपों पर कहा कि, “हम जो भी करते हैं, संविधान के अनुसार करते हैं, कानून के अनुसार […]

उत्तराखण्ड

भारत के प्रथम गांव माणा में 25-26 अक्टूबर को होगा देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव

गोपेश्वर (चमोली)। भारत के प्रथम गांव माणा में 25 तथा  26 अक्टूबर को देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत पवित्र बदरीनाथ धाम के समीप स्थित सुरम्य प्रथम ग्राम माणा में आगामी 25 व 26 अक्टूबर को देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर […]

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की […]

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प; 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह

रजत जयंती सप्ताहः लोक संस्कृति, विकास और समृद्धि का उत्सव डीएम उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में पूरे जनपद में 03 से 09 नवंबर तक रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह एवं स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने […]

उत्तराखण्ड

गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम धामी ने की गौमाता की पूजा, गाय माता के सरंक्षण को लेकर की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, […]

उत्तराखण्ड

श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, सीएम धामी भी रहे मौजूद, इस वर्ष रिकॉर्ड 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज, कार्तिक शुक्ल सप्तमी, अनुराधा नक्षत्र) के पावन अवसर पर प्रातः 08रू30 बजे विधिवत रूप से बंद हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को पुष्पों से भव्य […]

उत्तराखण्ड

अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए एसओपी तैयार, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण सभी जिलों में देगा प्रशिक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवक- युवतियों को भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग ने एसओपी तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रदेश के […]

Share