चमोली: पूर्व काबिना मंत्री व बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने रविवार को दशोली के अनागोली, रांगतोली, हरमनी, लस्यारी, नवा, मजोठी, लासी आदि गांवों का भ्रमण किया। इस विधायक निवार्चित होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र उनके समाधान का भरोसा दिलाया। भंडारी के क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, सुदर्शन शाह, पूरण सिंह फस्र्वाण, सुखदेव कुमार, दलबीर फस्र्वाण, लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, सुमित असवाल, सुभाष खत्री आदि मौजूद थे।
Related Articles
सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों को पदक से किया सम्मानित, राज्यहित में की ये 13 घोषणाएं..
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 05 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट […]
डीएम सविन बंसल का एक और अभिनव प्रयास, जनपद देहरादून से राज्य का प्रथम डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क की शुरूआत, रुकेगी भूमि की धोखाधड़ी
राजस्व के लिए जनमानस के साथ धोखाधड़ी की नही दी जा सकती है छूट – डीएम राज्य का प्रथम डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क की शुरूआत जनपद देहरादून से, जिलाधिकारी की एक और अभिनव प्रयास। अधिकतम भूमि धोखाधड़ी का मुख्य कारण जनमानस को रजिस्ट्री लैण्ड रिकार्ड की पूर्वतः जानकारी न होना – डीएम पूर्ण किया जाए जन […]
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण
गैरसैंण : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक […]




