देहरादून: पुलिस जवनों की ग्रेड पे की समस्या के समाधान की मंशा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेड कांस्टेबल के पद और एडिशनल एसआई के रैंक सृजित करने के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जवानों को प्रोन्नति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। बता दें कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं। जबकि एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। ऐसे में पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेड कांस्टेबल के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सृजित पदों का ग्रेड पे 4200 होगा।
Related Articles
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली : प्रदेश की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा पीएमएफएमई योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक उत्तराखण्ड राज्य […]
वाहन खाई में गिरने से उत्तराखंड में बड़ा हादसा; 02 की मौत, 10 घायल, देखिए सूची..
Accident in Uttarakhand: उत्तराखंड में बीती देर रात एक वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के वक्त इस वाहन में 12 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वही […]
तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर सीएम धामी ने की पुष्पांजलि अर्पित, हत्या की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवगंत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व0 तरसेम सिंह के परिजनों से भी […]




