उत्तराखण्ड

प्रदेशवासी घरों पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान में निभाये भागीदारी: सीएम

देहरादून: राजधानी में गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम व प्रभात फेरी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश्वासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्ष विभाग की ओर से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएंयुवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने व 3 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share