चमोली: संविदा एवं बेरोजगार स्टाॅफ नर्सेज महासंघ ने राज्य में नर्सिंग के 2621 पदों पर वर्षवार प्रक्रिया शुरु करने कार्य बहिष्कार कर धरना देकर विरोध जताया है। उन्होंने सरकार से दिसम्बर 2020 में जारी विज्ञप्ति के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की मांग की है। कहा कि महासंघ की ओर से मामले में कई बार शासन और जन प्रतिनिधियों से भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की मांग की गई है। लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई। जिसे देखते हुए महासंघ की प्रांतीय कार्यकारणी की ओर से बाध्य होकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार कर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों ने मांग पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस मौके पर गौतम हिन्दवाल, सोनम सजवांण, मनोरमा रावत, वन्दना नौटियाल, लीला वैष्णव, नेहा रावत, दियांशी चैहान और कविता भट्ट आदि मौजूद थे।
Related Articles
सचिव मुख्यमंत्री डॉ. विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति के 11 बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा, ठेकेदार संघ ने हड़ताल वापस लेने का किया ऐलान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शुक्रवार को सचिव, मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल आयुक्त डॉ. विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में देवभूमि ठेकेदार कल्याण समिति उत्तराखण्ड के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में समिति द्वारा प्रस्तुत 11 बिंदुओं के मांगपत्र पर विस्तृत […]
लोगों को सुविधाजनक, सुरक्षित और इफेक्टिव डिजिटल बैंकिंग सेवाएं देना सुनिश्चित करें बैंकर्स : वित्त सचिव
देहरादून: वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में दिशा – निर्देश देते हुए कहा कि, कम सीडी रेशियो परफॉर्मिंग वाले बैंक इफेक्टिव मॉनिटरिंग प्लान बनाकर इसको बढ़ाना सुनिश्चित करें। दूरस्थ क्षेत्रों में इलेक्ट्रिसिटी और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी बैंकिंग सेवाओं में बाधक नहीं बननी चाहिए सचिव ने निर्देश […]
उत्तराखंड में सक्रिय होंगी ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियांः डॉ. धन सिंह रावत
ज्पद स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारियों करेंगे मॉनिटिरिंग प्रत्येक तीन माह में होंगी बैठकें, अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत स्तर पर गठित ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों को सक्रिय किया जायेगा ताकि ग्राम स्तर पर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। लम्बे समय से निष्क्रिय पड़ी इन समितियों को […]




