चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण मासिक बैठक में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पोखरी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग कर्णप्रयाग, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई लोनिवि कर्णप्रयाग, नगर पंचायत थराली, पोखरी व नंदप्रयाग के अधिशासी अधिकारी एवं जिला कार्यालय के राजस्व सहायक के उपस्थित न रहने पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेशों तक संबधित अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। इसके अतिरिक्त लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता द्वारा स्वयं बैठक में प्रतिभाग न करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जानी है। जिसमें जनपद स्तर की समस्याओं का निस्तारण किया जाना है। जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
Related Articles
भरभराकर कर ढह गया मकान, वृद्ध दम्पति की मौत
18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती काशीपुर। भारी बारिश होने के चलते काशीपुर में देर रात एक मकान ढह गया। कुंडा थाना क्षेत्र के मिस्सरवाला में गिरे मकान के मलबे में दबकर वृद्ध दंपति की मौत हो गई। जबकि एक युवती गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए […]
मुख्यमंत्री धामी ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का किया फ्लैग ऑफ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान संजीवनी किट का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा […]
समान नागरिक संहिता कानून लागू करने पर विधानसभा मंगलोर में आयोजित की गई धन्यवाद रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
महाराजा महेंद्र प्रताप स्नातक महाविद्यालय खेल मैदान नारसन पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत। प्रदेश में समान नागरिकता संहिता कानून लागू करने पर धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। रैली का आयोजन चौधरी ओमपाल ढाबा लिब्बरहेड़ी से स्वीटी फार्म लिब्बरहेड़ी तक किया गया। […]




