उत्तराखण्ड

राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए तिरंगें का सम्मान जरूरी: अजेय

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने चमोली जनपद भ्रमण के दौरान तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की शान है, राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए तिरंगें का सम्मान जरूरी है। भ्रमण के दौरान उन्होंने मंडल घाटी के ब्यूमकेश महादेव मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में भी प्रतिभाग किया।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में व्यक्ति व्यक्ति गौण व संगठन मुख्य है। वर्तमान में देश और दुनिया में भारत का सम्मान बढने से देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को बल मिला है। कहा कि देश आजादी के 75वें वर्ष को मना रहा है, हम सौभाग्यशाली हैं कि इस अमृत महोत्सव का हिस्सा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिला स्तर पर विधानसभा, मंडल स्तर, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर तिरंगा समिति का गठन कर प्रत्येक गांव में बूथ समितियों को सक्रिय कर सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा को लगाते समय कार्यकर्ता इस बात का ध्यान दें कि तिरंगा झंडा सीधे खड़े डंडे पर लगाना है। पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि जनपद चमोली के 18 मंडलों के 145 शक्ति केंद्रों में हर घर तिरंगा के लिए टीमों का गठन किया गया है। वहीं सभी 571 बूथों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी विजय कपरवाण, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान, दमयंती रतूड़ी, हिमानी वैष्णव, रमेश बंडवाल, कविता देवी, दीपा भारती, संदीप सिंह रावत, माधव सेमवाल, ऋषि प्रसाद सती, राकेश कुमार डिमरी, विक्रम सिंह बत्र्वाल, राजेंद्र प्रसाद हटवाल, महावीर सिंह रावत, किशोर सिंह पंवार, सत्येंद्र सिंह असवाल, गजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री समीर मिश्रा एवं नवल भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share