चमोली: मा. मंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृति शिक्षा एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोपेश्वर पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि डा. धन सिंह रावत शनिवार को सुबह श्रीनगर से कार द्वारा 11 बजे गोपेश्वर पहुंचेंगे। जिसके बाद गोपेश्वर जिला सभागार में में जिला कार्य योजना की बैठक में प्रतिभाग कर। अपराहन 3 बजे जीआईसी गोपेश्वर में स्थापित आधुनिक गणित प्रयोगशाला व पुस्तकालय का लोकापर्ण कर 4 बजकर 30 मिनट पर गैरसैंण के लिए प्रस्थान करेंगे। गैरसैंण में रात्रि विश्राम कर 24 जुलाई को बीरूधुनी-डडोली में जनसंपर्क करेंगे।
Related Articles
मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का किया निरीक्षण, कहा – मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार शीघ्र बड़े वाहनों के लिए खोल दी जाएगी
मसूरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का जायजा लेते हुए धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्रता के […]
हरिद्वार के 24991 आपदा प्रभावितों को दी 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार की मदद: महाराज
हरिद्वार। दैवीय आपदा से घरों को हुए नुकसान, परिवारों में मानव या पशु क्षति, भूमि कटाव और किसानों की फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए सरकार द्वारा जनपद के 24991 प्रभावितों को अब तक 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार की धनराशि की सहायता दी जा चुकी है। जनपद के प्रभारी […]
कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात, दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण को सरकार की मंजूरी
देहरादून। सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुये राज्य सरकार ने दो और चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत बागेश्वर जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट तथा चमोली जनपद में सीएचसी थराली को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जायेगा। इन दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से स्थानीय लोगों, […]




