चमोली : बदरीनाथ धाम में लीलाढुंगी में पूजा अर्चना और भगवान नर-नारायण के नगर भ्रमण के साथ दो दिवसीय नर-नारायण जयंती समारोह संपन्न हो गया है। इस दौरान शोभा यात्रा बदरीनाथ मंदिर परिसर से होते हुए लीला ढुंगी और नंदा मंदिर बामणी सहित नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लीलाढुंगी पहुंचने पर यहां भगवान नर व नारायण की विषेश पूजा-अर्चना की गई। जिसके पश्चात मां नंदा से भेंट कर भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली नगर भ्रमण कर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के साथ समारोह संपन्न हो गया है। इस दौरान नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन उनियाल, अपर धर्माधिकारी, राधाकृष्ण थपलियाल, रविन्द्र भट्ट, राजेंद्र चैहान, कुलानंद पंत, दीपक सयाना, राजदेव मेहता और जीतेंद्र मेहता आदि मौजूद थे।मौजूद थे।
Related Articles
निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार आईआईआईडीईएम में विभिन्न बैचों में 1 लाख से अधिक बीएलओ के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ
बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से बीएलओ का पहला बैच आईआईआईडीईएम में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहा है। जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे निर्वाचन पदधारियों के लिए सतत, व्यावहारिक, परिदृश्य- आधारित प्रशिक्षण देश भर में बीएलओ के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सुप्रशिक्षित बीएलओ को विधान सभा स्तर पर मास्टर […]
सीएस सुखवीर सिंह संधू ने जोशीमठ भूधंसाव का किया स्थलीय निरीक्षण, जांच में जुटी विशेषज्ञों की टीम
चमोली: उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा.सुखवीर सिंह संधू ने रविवार को जोशीमठ पहुंचकर भूधंसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ डीजीपी पुलिस अशोक कुमार एवं सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि, देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम द्वारा भूधंसाव […]
नैनीताल में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, पांच घायल
नैनीताल। जनपद नैनीताल में जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार चौकी खैरना से एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है। सूचना […]




