गोपेश्वर: चमोली ने बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध आपरेशन मुक्ति को लेकर शुक्रवार को जिले में विभिन्न नगर क्षेत्रों में भिक्षा नहीं शिक्षा दो के तहत व्यापाक जागरुकता अभियान चलाया। शुक्रवार को गोपेश्वर के नैग्वाड़ और मुख्य बाजार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं को बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिये जागरूक किया गया। इस दौरान व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिक न रखने की हिदायत दी गई। इस दौरान टीम ने 7 बच्चों का सत्यापन कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपा गया।
Related Articles
बदरीनाथ मंदिर परिसर में रील्स और VIDEO बनाने पर 15 तीर्थ यात्रियों का चालान
चमोली: धामों में रील्स और वीडियो बनाने पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। जिसका नजीता यह है कि लोगों के चालान किए जा रहे हैं। लोग अपनी वीडियो बनाने तक में कतरा रहे हैं। बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में बुधवार को रील और वीडियो बनाना 15 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी […]
उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी VERKIS के मध्य संपादित हुआ भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और इसके विकास से संबंधित MoU
देहरादून: उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स के मध्य सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी और आइसलैंड के राजदूत डॉ. बेनेडिक्ट हॉस्कुलसन की गरिमामय उपस्थिति में उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के संबंध में समझौता संपन्न हुआ। वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समझौता ज्ञापन […]
गुड़ न्यूज़: उत्तराखंड में 2 कोरोना मरीज हुए ठीक, अब तक कुल 11 संक्रमित हुए ठीक
देहरादून: उत्तराखंड के लिए आज अच्छी खबर आई है। दून मेडिकल कॉलेज और अल्मोड़ा बेस अस्पताल से एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। इन दोनों मरीजों को मिला कर प्रदेश में अब तक 11 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसमें देहरादून में […]



