चमोली: पुलिस विभाग की ओर से एक साझू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कर्णप्रयाग में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षक अर्चना नेगी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट के जरिए खाली हाथ स्वयं की रक्षा करने के गुर सिखाये। वहीं इस दौरान आयोजित गोष्ठी के दौरान महिला हेल्पलाइन प्रभारी मीता गुंसाई ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच बेड टच, मानव तस्करी व आपातकालीन नम्बर डायल-112 बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति व दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, की जानकारी दी।
Related Articles
विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया बहुद्देशीय शिविर, ग्रामीणों को दी कानूनी जनाकारी
चमोली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नंदानगर (घाट) में बहुउद्देशीय शिविर व जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां जिले के 22 विभागों की ओर से स्टाॅल लगाकर ग्रामीणों की सरकारी योजनओं से लाभांवित किया गया। वहीं स्वास्थ्य व होम्योपैथी विभाग की ओर से ग्रामीणों को परीक्षण कर दवाईया वितरित की […]
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे योगी
केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे देहरादून। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा संगठन द्वारा स्वागत किया गया। अपने इस 3 दिन के प्रवास में यूपी के सीएम योगी मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक के साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के […]
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने […]



