चमोली: जिले के डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में अध्ययनरत प्रियंका असवाल को शैक्षिक सत्र 2018-20 के लिये इतिहास विषय में स्नातकोत्तर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिये स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। प्रियंका को यह सम्मान आगामी 6 जुलाई को श्री देव सुमन विवि के देहरादून में आयोजित दिक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। प्रियंका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश प्रसाद, इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ वीआर अंन्थवाल, डॉ पूनम, डॉ स्वाति सुन्दरियाल व डा. रमेश चंद्र भट्ट ने खुशी व्यक्त की है।
Related Articles
राष्ट्रीय खेलः 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक भी होंगे तैनात, स्वयंसेवकों को व्यवहार और शिष्टाचार का दिया जाएगा प्रशिक्षण
नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के माध्यम से मिलेंगे ये स्वयंसेवक -करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों का अलग से किया जा रहा चयन देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी। नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के स्तर पर उत्तराखंड को यह स्वयंसेवक उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तराखंड अपने स्तर से भी […]
परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़, कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम ने दिया सैनिकों को तोहफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि अब डेढ़ करोड़ दी जायेगी। अभी तक यह राशि 50 लाख रूपये थी। इसके अलावा उन्हें वार्षिक अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रूपये मिलते रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर […]
सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों को पदक से किया सम्मानित, राज्यहित में की ये 13 घोषणाएं..
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 05 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट […]




