चमोली : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक सप्ताह तक चलने वाले योग कार्यक्रम के अन्तर्गत गोपेश्वर में रन फॉर योगा रैली का आयोजन किया गया। रैली क्लेक्ट्रेट परिसर से गोपेश्वर मुख्य बाजार होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक आयोजित कर नगरवासियों को योग के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर ‘रन फार योगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खराब मौसम एवं बारिश के बावजूद जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, एनसीसी के छात्रों एवं गणमान्यजनों ने इस कार्यक्रम में बडे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान आम जनमानस को अपने जीवन में योग अपना कर शारीरिक ब्याधियों से मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह 7 बजे से पीजी कालेज गोपेश्वर के जिम्मनेजियम हाल सहित जीआईसी गैरसैंण, कर्ण स्थली कर्णप्रयाग, अलकनंदा व नंदाकिनी संगम नन्दप्रयाग तथा हिमक्रीड स्थल औली (जोशीमठ) में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Related Articles
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन से भी लिए सैपल, नोटिस जारी, मानकों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई– डा. आर. राजेश कुमार
देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज देहरादून के विभिन्न इलाकों में स्थित नामी खाद्य पदार्थों के आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने एक नामी शैक्षणिक संस्था के मैस में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की और वहां से खाद्य सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। […]
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरूआत : सीएस राधा रतूड़ी
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरूआत-सीएस राधा रतूड़ी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिग अनिवार्य श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी रजिस्ट्रेशन के दौरान देने के लिए जनजागरूक जरूरी। मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण सीएस […]
मुख्यमंत्री धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र किया जाए गड्ढा मुक्त
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य […]




