चमोली: जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन के समीप एमटी तिराहे पर बीते कई दिनों नाली के उपर लगी जारी पर किया डामर उखडने से गड़ढा बन गया है। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही बमुश्किल हो पा रही है। जबकि दुपहिया वाहन चालाकों को भी यहां खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर के आंतरिक मार्गों पर सीवर चैम्बर भी दुर्घटनाओं का न्यौता दे रहे हैं। लेकिन लोनिवि के अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि बारिश बंद होने के बाद भी सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरु नहीं किया गया है। ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकारी मशीनरी की संवेदनशीलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Related Articles
डीएम सविन बंसल के निर्देशों का दिखा असर, बिना अनुमति के रोड कटिंग करने पर एसके गुप्ता एण्ड कम्पनी वैन्डर रिलाइन्स जिओ पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज
देहरादून : शहीद मेजर सूर्यप्रताप सिंह (कैनाल रोड़) मोटर मार्ग में बिना अनुमति के पट्री में रोड कटिंग की गई है। जिस एसके गुप्ता एण्ड कम्पनी वैन्डर रिलाइन्स जिओ के विरूद्ध सहायक अभियन्ता सप्तम, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग देहरादून द्वारा सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुँचाए जाने पर थाना राजपुर रोड में मुकदमा दर्ज किया […]
सगर गांव से शुरू हुई बुग्याल बचाओ अध्ययन यात्रा
चमोली : सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र व केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुग्याल बचाओ अध्ययन यात्रा सगर गांव से शुरू हो गयी है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सगर के प्राथमिक विद्यालय में गोष्ठी के साथ अभियान की शुरुआत की गई। बता दें, 2014 से सीपी भट्ट पर्यावरण एवं […]
केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455 करोड़ 60 लाख रुपए, मुख्यमंत्री धामी ने जताया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार
देहरादून: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के केंद्रीय अंश के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 455 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि अग्रिम तौर पर जारी की है। उक्त धनराशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री […]



