जोशीमठ: महिला स्वच्छता समिति मनोहर बाग की स्वयं सेवक महिलाओं ने शनिवार को पर्यटक स्थल औली क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान जहां महिलाओं ने क्षेत्र में बिखरे प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्रित कर नगर पालिका को सौंपा। स्वयं सेवकों ने इस दौरान करीब 4 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया। वहीं इस दौरान महिलाओं ने औली के दीदार को पहुंचे पर्यटकों व स्थानीय व्यापारियों को औली क्षेत्र में कचरा निस्तारण निर्धारित स्थान करने के लिये जागरुक भी किया। महिला समिति को कचरा निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ आवाजाही की सुविधा में नगर पालिका जोशीमठ की ओर से सहयोग किया गया।
Related Articles
महाराज ने पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर
दीनदयाल मिनी सचिवालय के स्वरुप को विकसित करने में तेजी लायेंः महाराज पंचायतीराज विभाग बैठक में सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर देहरादून। ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित करने व महत्वाकांक्षी योजनाओं को शीघ्रता से धरातल पर उतारने का प्रयास होना चाहिए। […]
सार्वजनिक स्थान पर दबंगई दिखाने वालों को दून पुलिस लायी घुटनो पर, सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही
देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो, जिसमें कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे है, उक्त विडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशो के क्रम […]
श्रमिकों के बच्चों को सीएम धामी का तोहफ़ा, मोबाईल लर्निंग स्कूल वैन के जरिए बस्तियों में दी जाएगी क्वालिटी एजुकेशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत श्रमिकों को पंजीकृत करते हुए निर्माण श्रमिकों हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी के विजन के अनुरूप श्रम बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को चिन्हित करते हुए उनके बच्चो / आश्रितों को मुख्य धारा […]




