चमोली: जिला सेवायोजना विभाग की ओर से गोपेश्वर स्थित विभागीय कार्यालय पर आगामी 20 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि 20 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में सिपैट में प्रशिक्षण के लिए सहायक मशीन ऑपरेटर पद हेतु साक्षात्कार व चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। बताया कि प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता आठवीं, दसवीं व आईटीआई पास होनी चाहिए। वहीं स्पेश इन्टरनेशनल की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनिज असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग) के लिये आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी रोजगार मेले के दौरान चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है। नियोक्ता द्वारा साक्षात्कार एवं चयन परीक्षा से पूर्ण विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Related Articles
उत्तराखण्ड को मिला ‘ईज ऑफ डूईंग’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एकल खिड़की व्यवस्था के तहत Top Achievers श्रेणी का पुरस्कार
उत्तराखण्ड को मिला ईज ऑफ डूईंग कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एकल खिड़की व्यवस्था के तहत Top Achievers श्रेणी का पुरस्कार। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार को बताया राज्य में उद्यमियों को निवेष के लिये प्रेरित करने वाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ईज ऑफ डूईंग कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एकल खिड़की व्यवस्था को देश में […]
उपवा ने बच्चों को भ्रमण के माध्यम से दी विज्ञान की जानकारी
चमोली : उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गोपेश्वर में तैनात पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिये साइंस पार्क भ्रमण का आयोजन किया। इस दौरान विषय विशेषज्ञों की ओर से बच्चों अंतरिक्ष का अद्भुत संसार, स्ट्रिंग थ्योरी व तारों को करीब से महसूस करने जैसे विज्ञान के रोचक तथ्यों की जानकारी दी। उपवा […]
सरकारी विद्यालयों में गूंजेगी ढोल-दमाऊ और मशकबीन की धुन; स्थानीय लोक संगीत, कला एवं वाद्य यंत्रों से परिचित होंगे छात्र
देहरादून। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप सरकारी विद्यालयों में नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में लोकधुन कार्यक्रम चलाये जायेंगे। इसके अलावा खेलों को प्रोत्साहन देने के लिये 12 जनपदों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स बनाये जायेंगे। इन नवाचारी कार्यक्रमों के लिये भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा […]



