चमोली: पीजी काॅलेज गोपेश्वर में बृहस्पतिवार को वल्र्ड डेमोक्रेसी डे मनाया गया। इस दौरान यहां विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोकतंत्र के अंतर्राष्ट्रीय दिवस विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कपिल सिंह ने प्रथम, प्रदीप सिंह ने द्वितीय, हरदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ मनोज उनियाल, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल कार्यक्रम संयोजक डॉ अखिलेश कुकरेती डॉ जेएस नेगी, डॉ एके सैनी, डॉ आरके यादव, डॉ सबज कुमार सैनी, डा वंदना लोहानी आदि मौजूद थे।
Related Articles
धामी सरकार की नई सोच—आपदा प्रबंधन में अब मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मिलेगी प्राथमिकता
पिछले कुछ समय से उत्तराखंड लगातार प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है । कहीं भूस्खलन, कहीं बादल फटना तो कहीं अत्यधिक वर्षा के कारण जन–जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इन आपदाओं ने न केवल राज्य की भौतिक संरचना को प्रभावित किया है, बल्कि लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोस्थिति पर भी गहरा प्रभाव डाला […]
अब ‘खूनी’ नहीं कहलाएगा उत्तराखंड का ये गांव, नया नाम जानकर श्रद्धा से भर जाएगा मन
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए जनमानस की भावनाओं को देखते हुए जनपद पिथौरागढ़ की तहसील पिथौरागढ़ में स्थित ग्राम खूनी का नाम बदलकर देवीग्राम कर दिया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार के अनुसार, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों […]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मीडिया एवं मासकॉम शोधार्थी शिखा मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि
महिला स्वास्थ्य संबंधी खबरों पर शोध कर कई रोचक तथ्य आये सामने देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्व विद्यालय की मीडिया एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की शोधार्थी शिखा मिश्रा को फाइनल समिशन के बाद उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। गुरुवार को यूनिवर्सिटी के पथरीबाग चौक स्थित परिसर के सेमिनार हॉल में शिखा मिश्रा […]




