गौचर : चमोली जिले बमोथ क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों अनियमित विद्युत आपूर्ति से खासे परेशान है। ग्रामीणों ने मामले मेें ऊर्जा निगम के अधीशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सुचारु करने की मांग उठाई है। स्थानीय ग्रामीण सुनील चमोली का कहना है कि लम्बे समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। जिससे रात्रि के समय गांवों में वन्य जीवों के आबादी क्षेत्र में घुसने का खतरा बना हुआ है। वहीं बारिश के दौरान ग्राीमणों को अवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम की अधिकारियों को दिये ज्ञापन में शीघ्र सुचारु विद्युत आपूर्ति न किये जाने पर आंदेालन शुरु करने की चेतावनी दी है।
Related Articles
सीएम धामी ने किया 72वां राजकीय गौचर मेले का शुभारंभ, 4.93 करोड़ लागत से नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण
देहरादून। गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गौचर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली में 4.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पोखरी में रानौ-सिमखोली मोटर मार्ग, काफलपानी […]
मुख्यमंत्री धामी ने ओम पुल में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के पांव धोकर कावड़ियों/शिव भक्तों का किया स्वागत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुॅचकर ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित प्रतिभाग किया तथा देशभर से आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आयोजित भजन सन्ध्या में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है […]
चार धाम यात्रा में स्थानीय लोगों के लिए नहीं पंजीकरण की अनिवार्यता, सीएम बोले – देवभूमि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को करवाये जायेंगे दर्शन
देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन केे लिए भी व्यवस्था की जाए। […]




