गौचर : चमोली जिले बमोथ क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों अनियमित विद्युत आपूर्ति से खासे परेशान है। ग्रामीणों ने मामले मेें ऊर्जा निगम के अधीशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सुचारु करने की मांग उठाई है। स्थानीय ग्रामीण सुनील चमोली का कहना है कि लम्बे समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। जिससे रात्रि के समय गांवों में वन्य जीवों के आबादी क्षेत्र में घुसने का खतरा बना हुआ है। वहीं बारिश के दौरान ग्राीमणों को अवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम की अधिकारियों को दिये ज्ञापन में शीघ्र सुचारु विद्युत आपूर्ति न किये जाने पर आंदेालन शुरु करने की चेतावनी दी है।
Related Articles
सीएम धामी से चयनित अभ्यर्थियों ने की मुलाकात, UKSSSC के निर्णय पर पुनः विचार की मांग
देहरादून: उत्तराखंड वन दरोगा चयनित अभ्यर्थियों ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से वन दरोगा भर्ती -2019 के संबंध में मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के भर्ती निरस्तीकरणी के निर्णय को अव्यावहारिक व अन्यायपूर्ण बताया। अभ्यर्थियों का कहना है कि, ऑनलाइन माध्यम में संपन्न भर्ती को निरस्त […]
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
देहरादून: उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली पुष्पा कुकरेती को वर्ष 2026 के नेशनल सिविलियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें वित्त और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार फॉरएवर स्टार इंडिया (FSIA) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सम्मान समारोह का हिस्सा है, जहां देशभर से विभिन्न क्षेत्रों […]
38वें राष्ट्रीय खेल में मौली संवाद: नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव’ का दसवां दिन
38वें राष्ट्रीय खेल के तहत मौली संवाद: नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव’ के दसवें दिन की शुरुआत खेल जगत में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के साथ हुई। पहला सत्र: थकान से सफलता तक – आधुनिक एथलीटों के लिए रिकवरी तकनीक इस सत्र का संचालन आईओए प्रेस अटैची जी. राजारामन […]




