चमोली : निजमुला गांव की एक महिला की घास काटते हुए खाई में गिरने से मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार, निजमुला गांव की 45 वर्षीय देवेश्वरी देवी सोमवार को सुबह अकेले ही जंगल में घास लेने गयी थी। जंगल में घास काटने के दौरान अचानक पांव फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। शाम को गांव की एक महिला दूध लेने देवेश्वरी के घर गई, तो घर पर ताला लगा था। ग्रामीण उसकी ढूंढखोज में जंगल में गए। रात करीब ग्यारह बजे खाई में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, महिला की पांव फिसलने से मौत हुई है। ग्रामीणों नेे बताया की देवेश्वरी घर में अकेले रहती थी। उसके पति की मौत पूर्व में हो हो चुकी थी। जबकि उसके दो बेटे हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
Related Articles
शीतकालीन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 15 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
Posted on Author admin
देहरादून। शीतकालीन चारधाम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 30 दिसंबर तक 15314 तीर्थयात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सर्वाधिक 6482 श्रद्धालु पहुंचे हैं। जबकि पांडुकेश्वर में 5104 तीर्थयात्रियों ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए हैं। गंगोत्री धाम के प्रवासस्थल मुखबा में 3114 श्रद्धालु […]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिवस
Posted on Author admin
चमोली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चमोली जिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां जिले के सभी 18 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर पौध रोपण किया। वहीं गोपेश्वर के पपडियांणा में कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान के साथ ही फलदार पौधों को रोपण किया। इस मौके […]
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये 31 मई तक चारधाम यात्रा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित रखे जाने के निर्देश
Posted on Author admin
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा, ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित रखे जाएं। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और […]