गौचर : राजकीय शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को गौचर में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की ओर से जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदीप भंडारी दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गये। इस दौरान संघ का पुरुष उपाध्यक्ष डा. वृजमोहन सिंह रावत व महिला उपाध्यक्ष सीमा पुंडीर को चुना गया। इस दौरान प्रकाश चैहान को मंत्री, मोहन नेगी व मीनाक्षी सती संयुक्त मंत्री, बीरेंद सिंह नेगी व शर्मिला डिमरी संगठन मंत्री चुने गये। चुनाव में 1133 अध्यापक और अध्यापिकाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष वृजेश पंवार व मंत्री हेमंत पैन्युली के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए। जिसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
Related Articles
शिक्षा विभाग को मिले संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर, दुर्गम क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में मिली प्रथम तैनाती
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन शिक्षकों को दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में भेजा गया है। जिससे राजकीय महाविद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की कमी दूर होगी और देववाणी संस्कृत […]
यूपीसीएल द्वारा विगत 02 वर्षों में बिछाई गई लगभग 6000 किमी0 से अधिक विद्युत लाइनें, जिलेवार पढ़ें आंकड़े..
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और निरन्तर प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में यूपीसीएल द्वारा विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश के हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता की जीवन शैली में सकारात्मक बदवाल हुये हैं। उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में हो […]
मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा – सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का कर रही है प्रयास
देहरादून: मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में विश्व मत्स्य दिवस पर आयाजित […]




