गौचर : राजकीय शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को गौचर में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की ओर से जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदीप भंडारी दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गये। इस दौरान संघ का पुरुष उपाध्यक्ष डा. वृजमोहन सिंह रावत व महिला उपाध्यक्ष सीमा पुंडीर को चुना गया। इस दौरान प्रकाश चैहान को मंत्री, मोहन नेगी व मीनाक्षी सती संयुक्त मंत्री, बीरेंद सिंह नेगी व शर्मिला डिमरी संगठन मंत्री चुने गये। चुनाव में 1133 अध्यापक और अध्यापिकाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष वृजेश पंवार व मंत्री हेमंत पैन्युली के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए। जिसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
Related Articles
अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता और होटल संचालक परेशान
चमोली : बदरीनाथ यात्रा पर पीपलकोटी में अनियमित विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं और होटल संचालकों के लिये आफत बन गया है। उपभोक्ताओं व होटल संचालकों ने ऊर्जा निगम से नियमित विद्युत आपूर्ति करने की मांग उठाई है। बता दें, पीपलकोटी बदरीनाथ यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव है। यात्रा मार्ग पर यहां तीर्थयात्रियों के आवास और भोजन की बड़े […]
संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक लोग हों शामिल: जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित मसूरी विधानसभा के भाजपा के शहीद दुर्गा मल्ल मण्डल तथा श्रीदेव सुमन नगर मंडल की बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में देश के साथ ही प्रदेश में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा […]
राजकाज: गो फर्स्ट एयरलाइंस से शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः महाराज
पर्यटन मंत्री ने किया गो फर्स्ट एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ संवाददाता देहरादून, 11 नवंबर। पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए “गो फर्स्ट” की सीधी उड़ान का शुभारंभ किया। सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून […]


